CG News: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर, व्यापमं जल्द जारी करेगा परीक्षा की तारीख

CG News: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर, व्यापमं जल्द जारी करेगा परीक्षा की तारीख

CG News: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती को लेकर बड़ी खबर, व्यापमं जल्द जारी करेगा परीक्षा की तारीख

CG News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड यानी वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। इस भर्ती का इंतजार हजारों युवा कर रहे थे। अब विभाग ने प्रक्रिया को तेज करते हुए अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है।

आवेदन प्रक्रिया 2023 में हुई थी शुरू

वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू हुई थी, जो 11 जून 2023 तक चली। बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 1 जुलाई 2024 कर दी गई थी। इसके बाद विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

लिखित परीक्षा की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इसमें पास हुए उम्मीदवारों की सूची छत्तीसगढ़ व्यापमं को भेज दी गई है। अब व्यापमं द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, वन विभाग ने परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करने के लिए व्यापमं को औपचारिक पत्र भी भेज दिया है।

सरकार तय समय में पूरी करना चाहती है भर्ती

अधिकारियों का कहना है कि भर्ती से जुड़ी सभी सरकारी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सरकार चाहती है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और तय समय सीमा के भीतर पूरी हो, ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द नौकरी मिल सके।

तारीख की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन

वनरक्षक भर्ती लंबे समय से अटकी होने की वजह से अभ्यर्थियों में नाराजगी भी बढ़ रही थी। लिखित परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में उम्मीदवार रायपुर पहुंचे थे और वन मंत्री के बंगले तक प्रदर्शन किया था, अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग उठाई थी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में IPL मैच के दौरान भारी हंगामा, टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home