CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया की नई कलेक्टर, पुष्पा साहू का आदेश निरस्त

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया की नई कलेक्टर, पुष्पा साहू का आदेश निरस्त

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया की नई कलेक्टर, पुष्पा साहू का आदेश निरस्त

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। कोरिया जिले की कलेक्टर नियुक्ति को लेकर सरकार ने अचानक यू-टर्न लेते हुए नया आदेश जारी कर दिया है, पहले 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन जॉइनिंग से पहले ही उनका आदेश निरस्त कर दिया गया। अब 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

42 आईएएस अधिकारियों के तबादले

दरअसल, 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए थे, इस सूची में सात जिलों के कलेक्टरों के नाम भी शामिल थे। इसी आदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन अब सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए यह जिम्मेदारी रोक्तिमा यादव को सौंप दी है।

रोक्तिमा यादव को मिली कोरिया जिले की कमान

2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत थीं, सरकार के नए आदेश के बाद अब वे कोरिया जिले की नई कलेक्टर होंगी। प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

क्यों बदला गया आदेश?

हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आईएएस पुष्पा साहू ने खुद कलेक्टर पद नहीं संभालने की इच्छा जताई थी, बताया जा रहा है कि उनके बेटे की इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा है, वहीं दूसरे बच्चे की पढ़ाई भी चल रही है। इसी वजह से उन्होंने सरकार से वर्तमान जिम्मेदारी में बने रहने का अनुरोध किया था।
सूत्रों की मानें तो सरकार ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया।

पुष्पा साहू को फिर मिली पुरानी जिम्मेदारी

संशोधित आदेश के तहत पुष्पा साहू को एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, वहीं कोरिया जिले की प्रशासनिक कमान अब रोक्तिमा यादव संभालेंगी।

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज

जॉइनिंग से पहले कलेक्टर पद का आदेश बदलने की घटना को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, ऐसे मामलों को दुर्लभ माना जाता है, जहां नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद सरकार तुरंत संशोधन कर दे।

यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर में फर्जी शिक्षक का बड़ा खुलासा, नकली दस्तावेजों से हासिल की सरकारी नौकरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home