CG News: झारखंड में फंसीं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां, नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाने का आरोप

CG News: झारखंड में फंसीं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां, नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाने का आरोप

CG News: झारखंड में फंसीं छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां, नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर बंधक बनाने का आरोप

CG News: छत्तीसगढ़ से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। राज्य की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का आरोप लगा है। इनमें 15 लड़कियां कांकेर जिले की बताई जा रही हैं।
नर्सिंग का काम और ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर युवतियों को झारखंड के गढ़वा ले जाया गया था। अब एक युवती का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह घर वापस आने की गुहार लगाती नजर आ रही है, वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक कांकेर और आसपास के इलाकों की कई युवतियां नर्सिंग का काम करने झारखंड के गढ़वा जिले गई थीं। वहां उन्हें ट्रेनिंग दिए जाने की बात कही गई थी।
इसी बीच दुर्गूकोंदल क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक को मदद के लिए वीडियो भेजा। वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की एक लड़की रोते हुए कहती दिख रही है कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा और उसके पास घर लौटने के लिए पैसे भी नहीं हैं।

“पैसा नहीं दिया, नहीं जाने देंगे”

वायरल वीडियो में एक महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि “इस लड़की ने पैसा नहीं दिया है, इसलिए इसे नहीं जाने देंगे।” इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया और सोशल मीडिया पर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस झारखंड के गढ़वा प्रशासन के संपर्क में है, उन्होंने बताया कि कुछ युवतियां अपनी इच्छा से काम करने गई थीं, लेकिन एक लड़की ने बंधक बनाए जाने की शिकायत की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच जारी

प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां वहां कैसे पहुंचीं और उन्हें किसके माध्यम से भेजा गया, कलेक्टर ने कहा कि जैसे ही स्थिति स्पष्ट होगी, टीम भेजकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लड़कियों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

गढ़वा पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने भी स्पेशल टीम गठित कर दी है, टीम युवतियों की तलाश और जांच में जुटी हुई है। वहीं जबरन काम कराए जाने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता भी आए आगे

सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने वायरल वीडियो के आधार पर लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है, उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से झारखंड प्रशासन और पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया की नई कलेक्टर, पुष्पा साहू का आदेश निरस्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home