CG News: सरकारी स्कूलों के 80 हजार शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, नौकरी पर मंडराया संकट

CG News: सरकारी स्कूलों के 80 हजार शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, नौकरी पर मंडराया संकट

CG News: सरकारी स्कूलों के 80 हजार शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य, नौकरी पर मंडराया संकट

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 1.93 लाख शिक्षकों में से 42 प्रतिशत शिक्षक अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास नहीं कर पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया है, वरना शिक्षक अपनी नौकरी खो सकते हैं।

शिक्षक संगठनों की मांग

शिक्षक संगठनों ने लगातार मांग की थी कि आरटीई से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए। साथ ही, विभागीय परीक्षा आयोजित करने पर भी चर्चा हुई थी। फिलहाल इस पर स्कूल शिक्षा विभाग से कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं हुआ है।

कौन-कौन प्रभावित हैं

प्रदेश में 80 हजार से अधिक सहायक शिक्षक और शिक्षक इस दायरे में आते हैं। विशेष रूप से कोंडागांव, महासमुंद, बलौदाबाजार और सरगुजा जिलों के शिक्षक इस नियम से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

टीईटी परीक्षा कठिन साबित हुई

व्यापमं ने फरवरी 2026 में CG TET आयोजित किया। कई शिक्षक इसमें शामिल हुए लेकिन कुछ ही पास हो पाए। शिक्षकों का कहना है कि पेपर कठिन था और सालों तक पढ़ाने के बाद परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार किसी भी शिक्षक का नुकसान नहीं होने देना चाहती है और विभाग में इस पर विचार-विमर्श जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक मिलेगा समय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home