CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, कई जिलों में लू का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, कई जिलों में लू का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, कई जिलों में लू का अलर्ट

CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। इसके बाद हल्की गिरावट के आसार हैं, लेकिन इससे राहत बहुत ज्यादा नहीं मिलेगी, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में 19 अप्रैल तक हीट वेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

स्कूलों में घोषित हुई छुट्टियां

भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6°C रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में आज लू के आसार

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 43°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है। यहां लू चलने की संभावना भी जताई गई है, मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 1 मई से ‘सुशासन तिहार 2026’, जन समस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.