CG News: बालोद में फर्जी SDM अनुमति पत्र से बोर खनन, खुलासा होते ही FIR के आदेश

CG News: बालोद में फर्जी SDM अनुमति पत्र से बोर खनन, खुलासा होते ही FIR के आदेश

CG News: बालोद में फर्जी SDM अनुमति पत्र से बोर खनन, खुलासा होते ही FIR के आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने SDM के नाम का फर्जी अनुमति पत्र तैयार कर बोर खनन करवा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब अन्य लोगों को अनुमति नहीं मिली और उन्होंने जांच कराई।

गुंडरदेही क्षेत्र का मामला

पूरा मामला गुंडरदेही ब्लॉक के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ेला का है। यहां के निवासी जनक लाल साहू ने प्रतिबंध के बावजूद अपने घर पर बोर खनन करवा लिया, पड़ोसी गांव निकुम के चंद्रकांत साहू ने जब बोरवेल संचालक से अनुमति पत्र मांगा, तो उसे SDM के नाम का पत्र दिखाया गया। शक होने पर उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। जांच में पता चला कि यह पत्र पूरी तरह फर्जी है।

SDM भी देखकर रह गईं हैरान

जब यह फर्जी पत्र गुंडरदेही SDM प्रतिमा ठाकरे के पास पहुंचा तो वे भी हैरान रह गईं। शुरुआती जांच में पत्र पर लगी सील और हस्ताक्षर दोनों नकली पाए गए, SDM ने मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर और पुलिस को सूचना दी है और FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करना गंभीर अपराध है।

जांच के बाद होगी गिरफ्तारी

अर्जुन्दा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने, मौके का निरीक्षण और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, कई जिलों में लू का अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home