CG News: लखनऊ हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, बहुमंजिला भवनों में सुरक्षा नियमों का होगा सख्ती से पालन

CG News: लखनऊ हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, बहुमंजिला भवनों में सुरक्षा नियमों का होगा सख्ती से पालन

CG News: लखनऊ हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, बहुमंजिला भवनों में सुरक्षा नियमों का होगा सख्ती से पालन

CG News: देश में हाल ही में हुई दर्दनाक घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम कदम उठाया है। राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को अग्नि सुरक्षा और लिफ्ट सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फायर सेफ्टी नियमों पर रहेगा विशेष फोकस

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार बहुमंजिला आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, सरकार ने भवनों में संचालित लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्र में लिफ्ट संचालन से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

भवन प्रबंधन समितियों को दी जाएगी जानकारी

नई एडवाइजरी के तहत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), भवन प्रबंधन समितियों और लिफ्ट रखरखाव एजेंसियों को सुरक्षा नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सुरक्षा मानकों के पालन में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा, सरकार ने आम लोगों को लिफ्ट और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। इन अभियानों के माध्यम से नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित व्यवहार और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता

राज्य सरकार का कहना है कि बहुमंजिला भवनों में रहने वाले लोगों और वहां आने वाले नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर निगरानी और जवाबदेही बढ़ाई जा रही है, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सरकार का उद्देश्य सुरक्षित और जिम्मेदार शहरी वातावरण का निर्माण करना है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर नगर निगम की सख्ती, एक दिन में 1.33 करोड़ की टैक्स वसूली, कई संपत्तियां सील

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.