CG News : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

CG News : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

CG News : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल

CG News : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 421 करोड़ रुपये के CGMSC घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बड़ा कदम उठाया है। EOW ने इस मामले में करीब 18 हजार पन्नों का चालान तैयार कर विशेष अदालत में पेश कर दिया है। चार्जशीट में अब तक गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। इन आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी में कार्यरत CGMSC ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के जरिए सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया।

ऑडिट रिपोर्ट से खुलासा
भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा विभाग के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट), आईएएस यशवंत कुमार, ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार पिंगआ को पत्र लिखा था।
ऑडिट टीम ने वित्त वर्ष 2022-24 और 2023-24 के दौरान CGMSC द्वारा सप्लाई की गई दवाओं और उपकरणों के दस्तावेजों की जांच की।

जांच में सामने आया कि कंपनी ने बिना बजट स्वीकृति के लगभग 660 करोड़ रुपये की खरीदी की थी। इसके अलावा, आवश्यकता से अधिक केमिकल और उपकरण खरीदे गए और उन्हें खपाने के लिए नियम-कायदों की भी अनदेखी की गई।

अगला कदम
EOW द्वारा दायर की गई इस विस्तृत चार्जशीट के आधार पर अब विशेष अदालत में सुनवाई आगे बढ़ेगी। पूरे प्रदेश में इस घोटाले को लेकर हलचल तेज है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home