CG News : दिनदहाड़े लूट से दहशत: बाइक सवार बदमाश ड्राइवर से लूट ले गए ₹1.30 लाख, CCTV में कैद हुए आरोपी

CG News : दिनदहाड़े लूट से दहशत: बाइक सवार बदमाश ड्राइवर से लूट ले गए ₹1.30 लाख, CCTV में कैद हुए आरोपी

CG News : दिनदहाड़े लूट से दहशत: बाइक सवार बदमाश ड्राइवर से लूट ले गए ₹1.30 लाख, CCTV में कैद हुए आरोपी

CG News : बिलासपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक ड्राइवर से ₹1.30 लाख की लूट की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए।

₹1.30 लाख लेकर फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी निवासी एक ड्राइवर व्यापार विहार क्षेत्र में सामान खरीदने आया था। खरीदारी के बाद वह बैग में नगद रकम रखकर लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुँचा, पहले से घात लगाए बैठे दो युवक बाइक से आए और झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए। बैग में ₹1,30,000 नकद राशि थी, जिसे वह व्यावसायिक उपयोग के लिए लाया था।

घटना के बाद ड्राइवर ने शोर मचाया और लोगों से मदद मांगी, लेकिन आरोपी तेज़ी से भागने में सफल रहे।

CCTV में कैद हुए चेहरे

सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं, जिनकी पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी थानों को अलर्ट किया है। वारदात से इलाके के व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home