CG News: राइस मिल से 20 किसानों की फसल बर्बाद, किसानों ने माँगा मुआवजा

CG News: राइस मिल से 20 किसानों की फसल बर्बाद, किसानों ने माँगा मुआवजा

CG News: राइस मिल से 20 किसानों की फसल बर्बाद, किसानों ने माँगा मुआवजा

CG News: जांजगीर – चांपा जिले के देवरहा गाँव में एक राइस मिल की वजह से 20 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई, इसकी शिकायत किसानों ने तहसीलदार से की और मुआवजे की मांग की ,लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसमें किसानों का साथ विधायक व्यास कश्यप ने दिया और किसानों की फसल ख़राब होने का कारण राइस मिल को बताया और मुआवजे की मांग की|

शिकायतों को नजरंदाज

किसानों ने तीन महीने पहले भी खेतों में पानी निकासी की मांग को लेकर कलेक्टर और विधायक से शिकायत की थी, इस पर अधिकारियों ने उस स्थान से नाली बनाने की जगह सड़क से नाली बना दी, लेकिन इसका फायदा किसानों को नहीं हुआ और उनके खेतों में पानी भर गए और उनकी फसल बर्बाद हो गई |

इस बारे में राइस मिल के मालिक से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया और किसानों से दुर्व्यवहार किया, इस पर किसानों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और किसानों ने चेतावनी दी कि, अगर उन्हें मुआवजा नहीं मिला और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे उग्र आन्दोलन करेंगे |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home