CG News: अम्बेडकर अस्पताल की एक्सरे मशीनें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

CG News: अम्बेडकर अस्पताल की एक्सरे मशीनें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

CG News: अम्बेडकर अस्पताल की एक्सरे मशीनें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

CG News: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अम्बेडकर अस्पताल में एक्सरे जाँच की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, अस्पताल में एक्सरे जांच के लिए रखी सभी मशीनें ख़राब हो चुकी हैं और मात्र एक मशीन पर अस्पताल की एक्सरे जांच प्रणाली चल रही है, लेकिन वह मशीन भी काफी पुरानी है, जिसके चलते उस मशीन को बार – बार रिपेयर करना पड़ता है, मात्र एक मशीन होने की वजह से मरीजों को जांच के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है और कभी – कभी OPD का समय खत्म हो जाने पर मरीजों को बिना जांच करे हीं लौटना पड़ता है |

एडवांस मशीन भी बंद

एक्सरे यूनिट में सुविधा के लिए एडवांस मशीन लगाई गई थी, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया गया और पुरानी मशीनों से हीं काम चलाया जा रहा है, अस्पताल में एडवांस मशीन होने के बावजूद मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है |

आएं दिन होता है विवाद

अस्पताल में एक्सरे की कोई और व्यवस्था न होने पर एक्सरे यूनिट के बाहर आएं दिन मरीजों में विवाद होता है, बीते दिनों एक मरीज और टेक्नीशियन के बीच विवाद हो गया, मरीज का आरोप था कि, टेक्नीशियन ने काफी समय तक उसकी पर्ची नहीं ली और टेक्नीशियन का आरोप था कि, मरीज पहले इलाज कराना चाहती थी, इसलिए खुद को पत्रकार बताया |

इस बारे में जब रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि, तकनीकी खराबियों के चलते मशीनें ख़राब हो गई हैं, मशीनों में जल्द हीं सुधार करवाया जाएगा ताकि मरीजों को एक्सरे जांच में कोई परेशानी न आए |

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.