CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अधिकारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ DA
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा। इसका फायदा अधिकारियों को आगामी वेतन भुगतान में मिलेगा, सरकार ने न्यायिक सेवा से जुड़े कर्मचारियों और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों को भी 2 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का लाभ देने का फैसला लिया है।
DA भी हुआ 60%
इस फैसले के बाद बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता भी बढ़कर 60 प्रतिशत पहुंच गया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी, सरकार के इस निर्णय के बाद राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स के बीच भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। कर्मचारियों को भरोसा है कि सरकार जल्द ही उनके लिए भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।
DA बढ़ोतरी से मिलेगा आर्थिक राहत
महंगाई को देखते हुए DA में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह के फैसले लिए जा सकते हैं।