CG News : रायपुर में यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ED कार्यालय का नाम रखा ‘बीजेपी कार्यालय

CG News : रायपुर में यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ED कार्यालय का नाम रखा 'बीजेपी कार्यालय

CG News : रायपुर में यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ED कार्यालय का नाम रखा ‘बीजेपी कार्यालय

CG News : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में शामिल किए जाने के बाद से देशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यूथ कांग्रेस ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया

यूथ कांग्रेस ED कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर स्थित ED कार्यालय के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और ‘नामकरण संस्कार’ के तहत कार्यालय का नाम बदलकर ‘बीजेपी कार्यालय’ रख दिया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI और यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया। यूथ कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसियाँ अब निष्पक्षता से नहीं, बल्कि बीजेपी के राजनीतिक इशारों पर काम कर रही हैं।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा:

“देश में जो भी व्यक्ति आम आदमी की आवाज़ उठाता है या विभाजनकारी सोच के खिलाफ खड़ा होता है, उसके पीछे ED जैसी एजेंसियों को लगा दिया जाता है। इन संस्थानों ने अपनी साख खो दी है और अब यह साफ़ हो गया है कि ये बीजेपी के लिए कठपुतली बनकर काम कर रही हैं। इसलिए हमने इसका नाम ‘बीजेपी कार्यालय’ रख दिया है। यदि काम वही हो रहा है, तो नाम भी वही होना चाहिए।”

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र और न्याय में विश्वास रखता है।

कांग्रेस का यह आरोप कोई नया नहीं है। हाल के वर्षों में कई अवसरों पर पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों पर विपक्षी नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर इन आरोपों को उजागर किया था।
आज का विरोध प्रदर्शन यह साफ़ संकेत है कि कांग्रेस केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home