CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा बयान,शांति वार्ता की दिशा में एक महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव

CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा बयान,शांति वार्ता की दिशा में एक महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव

CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा बयान,शांति वार्ता की दिशा में एक महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव

CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों से एक अहम और सकारात्मक संकेत सामने आया है। नक्सलियों ने सरकार के साथ शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक महीने के युद्धविराम (सीज़फायर) का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने एक पत्र के माध्यम से सार्वजनिक किया।

रूपेश ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे पहले बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और मेरी सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का मैं धन्यवाद करता हूं। यह पहल शांति प्रक्रिया की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।”

पत्र में रूपेश ने यह भी बताया कि शांति वार्ता के लिए उनकी ओर से प्रतिनिधित्व तय करने के लिए संगठन के नेतृत्वकारी कामरेडों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात आवश्यक है। इसी कारण उन्होंने सरकार से एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाने की अपील की है, ताकि यह मुलाकात बिना किसी डर के संभव हो सके।

उन्होंने लिखा,
“शांति वार्ता के लिए हमारे संगठन की तरफ से प्रतिनिधित्व तय करने हेतु नेतृत्वकारी साथियों से संवाद ज़रूरी है। इसके लिए सरकार से आग्रह है कि एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए।”

साथ ही पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि फिलहाल भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। रूपेश ने लिखा, “भाजपा और कांग्रेस के लोगों द्वारा मेरे पहले बयान के जवाब में जो विरोध किया गया है, उस पर मैं इस समय कोई टिप्पणी नहीं कर रहा। मेरा पूरा ध्यान फिलहाल शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर है।”

नक्सली संगठन की यह पेशकश राज्य में लंबे समय से जारी हिंसा के समाधान की दिशा में एक नई उम्मीद की किरण के रूप में देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेती है और क्या यह पहल छत्तीसगढ़ में स्थाई शांति का मार्ग प्रशस्त कर पाएगी।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.