CG News : गरियाबंद जिले में अधूरे पड़े 600 सीएम आवास, 31 हजार पीएम मकानों का भी इंतज़ार

CG News : गरियाबंद जिले में अधूरे पड़े 600 सीएम आवास, 31 हजार पीएम मकानों का भी इंतज़ार

CG News : गरियाबंद जिले में अधूरे पड़े 600 सीएम आवास, 31 हजार पीएम मकानों का भी इंतज़ार

CG News : गरियाबंद जिले में सीएम आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूर किए गए हजारों मकान आज भी अधूरे हैं। सीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत 1,157 मकानों में से 600 मकान अब तक अधूरे हैं, वहीं के अंतर्गत मंजूर 80,046 मकानों में से 31,044 निर्माणाधीन हैं।

पहली किश्त मिलते ही काम बंद, दूसरी किश्त का इंतज़ार

सैकड़ों लाभार्थी पहली किश्त मिलने के बाद भी मकान पूरा नहीं कर पाए हैं। करीब 60% हितग्राहियों को दूसरी किश्त अब तक नहीं मिल सकी।
जैसे कि गुरुजीभाठा गांव की इंदुमती बताती हैं, “हमें दो किश्तों में केवल 50,000 रुपये मिले हैं, लेकिन अब नाम पीएम आवास सूची में भी नहीं आ सकता क्योंकि पहले सीएम आवास योजना में नाम आ चुका है। बारिश में पड़ोसी के घर में रहना पड़ता है।”

मोर द्वार साय सरकार अभियान के तहत निरीक्षण

शुक्रवार को ‘मोर द्वार साय सरकार’ अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने मैनपुर जनपद की झरगांव, मुचबहाल, धोबनमाल और उरमाल पंचायतों का दौरा किया। जिला सीईओ जी.आर. मरकाम और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने अधूरे मकानों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि बारिश से पहले हर हाल में निर्माण पूरा कराया जाए, तभी अगली किश्त जारी की जा सकेगी।

2016 से अब तक 49,000 मकान अधूरे

आंकड़े बताते हैं कि 2016 से अब तक कुल 49,002 मकान जिले में अधूरे पड़े हैं, जबकि योजना की शुरुआत 9 साल पहले हुई थी।
• मैनपुर ब्लॉक: 352 स्वीकृत मकानों में सिर्फ 24 पूर्ण, 66 छत स्तर पर और 167 अब भी प्लिंथ स्तर पर।
• देवभोग ब्लॉक: 181 स्वीकृत मकानों में 50 छत स्तर पर और 130 प्लिंथ पर हैं।
प्रशासन को ऐसे लाभार्थी भी मिले जिन्होंने पहली किश्त तो ले ली, लेकिन निर्माण शुरू तक नहीं किया। अब उन्हें प्रेरित कर ले-आउट डलवाए जा रहे हैं और वीडियोग्राफी करवाई जा रही है ताकि अगली प्रक्रिया तय हो सके।

राशि अटकी, फंड का इंतज़ार

जिला सीईओ जी.आर. मरकाम ने बताया कि सीएम आवास योजना के तहत केंद्र से अब तक राशि नहीं आई है, लेकिन मांग भेज दी गई है। जैसे ही फंड मिलेगा, लंबित किश्तें जारी की जाएंगी।
वर्तमान में PM आवास योजना को 100% पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home