CG News: पीएम मोदी का रायपुर दौरा, राज्य को मिली करोड़ों की सौगात
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया, वे राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती वर्ष के मौके पर रायपुर पंहुचे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए, इसमें उनके मुख्य कार्यक्रम नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और 14, 260 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया .
राज्योत्सव पर करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 14, 260 करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, इसमें 325 करोड़ रूपए का नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन, 52 करोड़ रूपए की लागत से देश का पहला डिजिटल ट्राइबल संग्रहालय, 3, 250 करोड़ की लागत से विकासकार्यों का उद्घाटन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने लाखों घर की 1,200 करोड़ रूपए समेत अन्य कार्य शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन और विधानसभा भवन के बाहर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया गया , इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव व राज्यपाल रमेन डेका उपस्थित रहे, इसके बाद उन्होंने ब्रम्हाकुमारी के नए शांति शिखर भवन का लोकार्पण किया.