CG News: छत्तीसगढ़ में नशे पर बड़ा एक्शन, वंदे भारत से गांजा तस्करी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में नशे पर बड़ा एक्शन, वंदे भारत से गांजा तस्करी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में नशे पर बड़ा एक्शन, वंदे भारत से गांजा तस्करी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर कार्रवाई के बावजूद तस्करी नहीं रुक रही है, इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए गांजा तस्करी का मामला सामने आया है, रेलवे सुरक्षा बल, एनसीबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया, उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है.

पहले भी कर चुकी थीं तस्करी

पकड़ी गई आरोपी रीना वर्मा और नीलम राठौर पहले भी गांजा तस्करी में शामिल रही हैं, इस मामले में उनका एक साथी फरार है, रायपुर में पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ अभियान चलाकर एक महिला सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं.

मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियां बरामद

कोतवाली इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर पुलिस ने 1700 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त कीं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, गंज इलाके में दो युवकों को 1.53 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया, जो सप्लाई के लिए घूम रहे थे.

कार से 42 किलो गांजा और कैश बरामद

पंडरी इलाके में पुलिस ने एक कार से 42 किलो गांजा और 1 लाख रुपए नकद जब्त किए, इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, डीडी नगर क्षेत्र में पुलिस ने 500 प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, 5 दिनों में तापमान 5°C तक बढ़ने का अनुमान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.