CG News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, 5 दिनों में तापमान 5°C तक बढ़ने का अनुमान

CG News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, 5 दिनों में तापमान 5°C तक बढ़ने का अनुमान

CG News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, 5 दिनों में तापमान 5°C तक बढ़ने का अनुमान

CG News: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह शुष्क होने जा रहा है, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर तेज होगा.

अभी सामान्य से नीचे है पारा

फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है, लेकिन जल्द ही इसमें तेजी से बदलाव होगा, पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4°C दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.6°C तक पहुंच गया.

कोंडागांव में ओलावृष्टि

शनिवार को कोंडागांव जिले में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में बर्फ की परत जम गई और किसानों की फसलों को नुकसान हुआ, जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

अब रहेगा ड्राई वेदर

मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में शुष्क मौसम बना रहेगा, रायपुर में आसमान साफ रहेगा और तापमान 35°C तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में तेज धूप और गर्मी महसूस होगी, हालांकि तापमान बढ़ेगा, लेकिन अभी लू जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानें बंद होने की आशंका, 28 मार्च के बाद समर शेड्यूल पर सस्पेंस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.