CG News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे पर उठे सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे पर उठे सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे पर उठे सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं, हावड़ा, मुंबई, दिल्ली और बिहार रूट पर रोजाना एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, समरस्ता सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 11 घंटे की देरी से रायपुर पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कई ट्रेनें 4-5 घंटे विलंब 

गोंडवाना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रोजाना 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ रहा है, हावड़ा-मुंबई मेल, गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद सुपरफास्ट और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं.

विकास कार्यों का दिया जा रहा हवाला

रेलवे की ओर से तीसरी और चौथी लाइन जैसे विकास कार्यों को देरी का कारण बताया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को इससे राहत नहीं मिल रही, ट्रेनों की देरी का असर यात्रियों के निजी जीवन पर भी पड़ रहा है, आपात स्थिति में भी लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, गर्मी के मौसम में ट्रेन लेट होने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नशे पर बड़ा एक्शन, वंदे भारत से गांजा तस्करी का खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *