CG News: नई शिक्षा नीति के बाद भी One Year PG पर फैसला नहीं, छात्रों ने उठाई आवाज

CG News: नई शिक्षा नीति के बाद भी One Year PG पर फैसला नहीं, छात्रों ने उठाई आवाज

CG News: नई शिक्षा नीति के बाद भी One Year PG पर फैसला नहीं, छात्रों ने उठाई आवाज

CG News: छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति लागू हुए करीब एक साल बीत चुका है, लेकिन One Year PG को लेकर अब तक स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई है. इससे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है, इसी समस्या को लेकर राजनांदगांव के कई महाविद्यालयों में छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई.

Students' performance in the college

NEP 2020 के तहत शुरू हुई पढ़ाई

राजनांदगांव के महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार चार वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को One Year PG में सीधे प्रवेश का प्रावधान बताया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

छात्रों ने कॉलेज परिसर में जताया विरोध

गाइडलाइन जारी नहीं होने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में बैनर और पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी दी.

एक साल बर्बाद होने की चिंता

छात्रों का कहना है कि यदि जल्द ही One Year PG प्रवेश प्रक्रिया को लेकर फैसला नहीं लिया गया, तो हजारों विद्यार्थियों का एक साल खराब हो सकता है, उन्होंने राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर कोई परेशानी न हो.

सरकार के फैसले का इंतजार

छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी है और अब उनकी नजर उच्च शिक्षा विभाग की ओर है. विद्यार्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही One Year PG को लेकर स्थिति साफ होगी और उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का गौरव, ज्ञानेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *