CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का गौरव, ज्ञानेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का गौरव, ज्ञानेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

CG News: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ का गौरव, ज्ञानेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

CG News: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी ने देश का नाम रोशन किया है. राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने महिला वेटलिफ्टिंग की 53 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है, उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया.

Rajnandgaon Gyaneshwari won silver medal weightlifting championship commonwealth games 2026

स्नैच और क्लीन एंड जर्क में दिखाया दम

ज्ञानेश्वरी ने मुकाबले के दौरान स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया. दोनों राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कुल 199 किलोग्राम का स्कोर बनाया, कड़े मुकाबले के बीच ज्ञानेश्वरी ने अपनी क्षमता साबित करते हुए भारत के खाते में एक और पदक जोड़ दिया.

नाइजीरिया की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

इसी प्रतियोगिता में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने 206 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स ने 178 किलोग्राम वजन के साथ कांस्य पदक जीता, ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया.

राजनांदगांव में खुशी का माहौल

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि के बाद राजनांदगांव में जश्न का माहौल है. परिवार और कोच ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह तो शुरुआत है और आगे उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है, जीत के बाद ज्ञानेश्वरी ने अपनी मां से बातचीत में कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि वह सिल्वर मेडल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और आने वाले समय में गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेंगी, ज्ञानेश्वरी की इस सफलता ने छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई पहचान दी है. उनकी मेहनत और संघर्ष अब प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर मनरेगा वित्तीय अनियमितता मामला, EOW ने 6000 पन्नों की चार्जशीट पेश की

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *