CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नई यूनिफॉर्म की तैयारी, सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगे दो सेट

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नई यूनिफॉर्म की तैयारी, सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगे दो सेट

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नई यूनिफॉर्म की तैयारी, सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगे दो सेट

CG News: छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लुक भी बदलने जा रहा है। इस बार छात्रों को नए रंग और डिजाइन की यूनिफॉर्म पहनने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग ने सत्र शुरू होने से पहले ही गणवेश वितरण की तैयारी तेज कर दी है।

एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

इस वर्ष विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए यूनिफॉर्म वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रवेश उत्सव के दौरान ही दो-दो सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले एक सेट सत्र की शुरुआत में और दूसरा कई महीने बाद वितरित किया जाता था।

गणवेश के रंग और डिजाइन में बदलाव

नई यूनिफॉर्म में छात्रों को पहले की सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह नया डिजाइन मिलेगा। इस बार चेक पैटर्न वाली नीले रंग की शर्ट के साथ कत्थई और स्लेटी रंग का संयोजन देखने को मिलेगा। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का पहनावा पहले से अधिक आकर्षक नजर आएगा।

हाथकरघा संघ कर रहा है आपूर्ति

गणवेश निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी राज्य के हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ को सौंपी गई है। संस्था द्वारा समय पर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में लगातार आपूर्ति की जा रही है।

दूरस्थ क्षेत्रों को दी गई प्राथमिकता

सरकार ने इस बार आदिवासी और दूर-दराज के इलाकों को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले वहां यूनिफॉर्म पहुंचाने का निर्णय लिया। कई जिलों में दोनों सेट की आपूर्ति पूरी भी कर ली गई है ताकि नए सत्र की शुरुआत में किसी छात्र को इंतजार न करना पड़े, सरकार का मानना है कि समय पर यूनिफॉर्म मिलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुविधा होगी। साथ ही स्कूलों में अनुशासन और एकरूपता भी बेहतर तरीके से दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें : CG News: सरकारी नौकरी वाली पत्नी को भी मिलेगा मुकदमे का खर्च, हाई कोर्ट ने पति की अपील की खारिज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.