CG News: राज्य को नया विधानसभा भवन मिला, PM मोदी ने किया लोकार्पण

CG News: राज्य को नया विधानसभा भवन मिला, PM मोदी ने किया लोकार्पण

CG News: राज्य को नया विधानसभा भवन मिला, PM मोदी ने किया लोकार्पण

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया, राज्य गठन के बाद रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ को अपना नया भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन मिला.

पिछले 25 वर्षों में विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का दिन भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम है, छत्तीसगढ़ विधानसभा का पिछले 25 वर्षों में गौरवशाली इतिहास रहा है,राज्य सरकार पिछले 21 – 22 महीनों से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है, सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया है और पीएम मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं.

भवन में कृषि प्रधान संस्कृति और काष्ठ शिल्प की झलक

“धान का कटोरा” कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की पहचान को इस भवन की वास्तुकला में पिरोया गया है, विधानसभा भवन की सीलिंग पर धान की बालियां और पत्तियां उकेरीं गईं हैं, यह प्रदेश की कृषि प्रधान संस्कृति का प्रतीक है, विधानसभा भवन के ज्यादातर दरवाजे और फर्नीचर बस्तर के पारम्परिक काष्ठ शिल्पियों द्वारा बनाए गए हैं,इस तरह यह नया विधानसभा भवन आधुनिकता और परंपरा का एक जीवंत संगम बन गया है.

आवश्यकताओं के अनुरूप नया विधानसभा भवन

नए विधानसभा भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है,यह भवन पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त है, सदन को 200 सदस्यों तक के लोगों के बैठने के लिए विस्तारित किया जा सकता है, पेपरलेस विधानसभा भवन के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे यह विधानसभा भवन पूरी तरह से स्मार्ट विधानसभा भवन के रूप में विकसित होगा.

यह नया विधानसभा भवन कुल 51 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है और इस परिसर का निर्माण 324 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है, भवन के तीन मुख्य हिस्से हैं, विंग – ए, विधानसभा भवन का सचिवालय, विंग – बी, सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय, तथा विंग – सी में मंत्रियों का कार्यालय स्थित किया गया है.

अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और 200 सीटर सेन्ट्रल हॉल

विधानसभा भवन में 500 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और 200 सीटर वाला सेन्ट्रल हॉल निर्मित किया गया है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प से सजे इस नए विधानसभा भवन में राज्य के तीन करोड़ नागरिकों की उम्मीदें, आकांक्षाएं और आत्मगौरव साकार होता दिखेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम खोला

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home