CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा नक्सली ऑपरेशन, 1500 जवानों की तैनाती

CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा नक्सली ऑपरेशन, 1500 जवानों की तैनाती

CG News : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा नक्सली ऑपरेशन, 1500 जवानों की तैनाती

CG News : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर जॉइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर रखा है। इस ऑपरेशन में 1000 से 1500 जवान शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की भारी मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिलों से DRG और तेलंगाना से ग्रेहाउंड्स कमांडो की टीमें ऑपरेशन में जुटाई गई हैं। फोर्स का यह अभियान सुकमा-बीजापुर सरहद के उसूर और नडपल्ली इलाके में चल रहा है।

दोनों ओर से हो रही है गोलीबारी

इलाका तेलंगाना सीमा से सटा हुआ है और दोनों ओर से फायरिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की जानकारी से इनकार किया है। वहीं सुकमा के SP किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद फोर्स को रवाना किया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीजापुर के SP जितेंद्र यादव से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फिलहाल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती से साफ है कि यह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home