CG News : रायपुर में नकली शराब रैकेट का पर्दाफाश: 40 हजार फर्जी होलोग्राम और ढक्कन बरामद, जांच में बड़ा खुलासा संभव

CG News : रायपुर में नकली शराब रैकेट का पर्दाफाश: 40 हजार फर्जी होलोग्राम और ढक्कन बरामद, जांच में बड़ा खुलासा संभव

CG News : रायपुर में नकली शराब रैकेट का पर्दाफाश: 40 हजार फर्जी होलोग्राम और ढक्कन बरामद, जांच में बड़ा खुलासा संभव

CG News : राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने नकली शराब के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टाटीबंध बायपास के पास स्थित एक ढाबा और बीरगांव की प्रिंटिंग शॉप पर छापेमारी कर 40 हजार से अधिक नकली होलोग्राम और शराब के ढक्कन जब्त किए गए। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

रेड की पूरी कहानी

सहायक आबकारी अधिकारी जेबा खान को 20 अप्रैल को खुफिया सूचना मिली कि टाटीबंध बायपास के पास स्थित तेंदुआ गांव के बीएच ढाबा में अवैध शराब बेची जा रही है। टीम ने ढाबे पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में नकली शराब सामग्री जब्त की गई।
ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह ने बताया कि वह नकली होलोग्राम बीरगांव की प्रिंटिंग शॉप से लेकर आया था। इसके बाद आबकारी विभाग ने प्रिंटर गणेश चौरसिया की दुकान पर छापा मारा।

प्रिंटिंग प्रेस से भी बड़ा खुलासा

दुकान से नकली होलोग्राम की 371 शीट (लगभग 40 हजार होलोग्राम) बरामद की गईं। मोबाइल और पेन ड्राइव भी जब्त किए गए हैं। अब डिजिटल जांच से इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले पर सवाल उठाते हुए पूछा – “क्या अब इस पर CBI या ED जांच करेगी?”
डोंगरगढ़ में पहले भी हुआ था बड़ा खुलासा

29 मार्च को राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में 27 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद हुई थी, जो मध्यप्रदेश से लाई गई थी। वहां से 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक अंतरराज्यीय अवैध शराब रैकेट है, जिसमें स्थानीय स्तर से लेकर बड़े पैमाने पर बॉटलिंग, पैकिंग और वितरण का नेटवर्क शामिल हो सकता है। दोनों मामले जुड़ते नजर आ रहे हैं और आने वाले समय में बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home