CG News: बिलासपुर निगम में MIC की बैठक, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
CG News: बिलासपुर निगम में रविवार को MIC मेयर इन काउन्सिल की बैठक आयोजित की गई, बैठक में 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और मंजूरी दी गई, इन प्रस्तावों में बुजुर्गों के लिए हॉल, स्ट्रीट लाइट और पानी टंकी प्रमुख हैं, इस प्रस्तावों को सामान्य सभा में रखा जाएगा, जिसमें सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी के पार्षद इस पर रणनीति तय करेंगें |
बुजुर्गों के लिए कम्युनिटी हॉल
MIC की बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा बुजुर्गों के लिए कम्युनिटी हॉल को लेकर रहा, इसमें हॉल के निर्माण के लिए 2 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई है, भूमि आवंटन करने की अनुमति का प्रस्ताव महापौर परिषद् के समक्ष पेश किया गया, भूमि आवंटन की प्रक्रिया होने के बाद हॉल निर्माण की प्रक्रिया जल्द हीं शुरू की जाएगी |
7.64 करोड़ की राशि स्वीकृत
इस बैठक का दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा पाइप लाइन और टंकी निर्माण का रहा, ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन और पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है और इसके लिए अनुमानित लागत 7.64 करोड़ बताई गई है|इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइटों और सीवरेज सिस्टम के सुधार के लिए भी प्रस्ताव मंजूर किया गया है |
इन सभी प्रस्तावों की कार्य योजना तैयार हो गई है और अब इसे सामान्य सभा में रखा जाएगा, वहां सभी प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति दी जाएगी, इसके बाद हीं सभी कार्यों की शुरुआत की जाएगी, इस सभी प्रस्तावों पर नगर निगम का दावा है कि, इससे शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी |