CG News: इलाज के नाम पर ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 6 आरोपी गिरफ्तार

CG News: इलाज के नाम पर ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 6 आरोपी गिरफ्तार

CG News: इलाज के नाम पर ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 6 आरोपी गिरफ्तार

CG News: राजधानी रायपुर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। परशुराम नगर में कथित धर्म परिवर्तन के एक मामले ने हिंदू संगठनों को आक्रोशित कर दिया है। संगठनों का आरोप है कि एक महिला का पहले इलाज के नाम पर ब्रेनवॉश किया गया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।बजरंग दल ने इस प्रकरण का विरोध करते हुए थाने का घेराव भी किया।

इलाज के नाम पर ब्रेनवॉश

संतोषी पारा निवासी बालका राजपूत ने बताया कि उनके भांजे की पत्नी की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब थी। इसी दौरान वह परशुराम नगर के रहने वाले मायाराम से मिली।मायाराम ने महिला को ठीक करने का दावा किया और फ्री में इलाज का झांसा दिया। आरोप है कि इसी दौरान महिला का ब्रेनवॉश कर उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की गई। इस पूरी घटना कीजानकारी महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मायाराम समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दूसरे धर्म का अपमान करने के आरोप शामिल हैं। इस FIR के बाद एक अन्य संगठन ने भी विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजधानी रायपुर में यह मामला अब गरमाता जा रहा है, और इसकी गूंज राजनीतिक गलियारों तक पहुंचने लगी है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home