CG News : बलरामपुर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

CG News : बलरामपुर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

CG News : बलरामपुर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

CG news : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सख्त कार्रवाई की है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

किस-किस पर गिरी गाज?

जानकारी के मुताबिक, 12 जून को थाना राजपुर के सामने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती गई। इस संबंध में जब शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जांच कराई और प्रथम दृष्टया लापरवाही साबित होने पर सभी को सस्पेंड कर दिया।
सभी निलंबित पुलिसकर्मी राजपुर थाने में पदस्थ थे। निलंबित किए गए कर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर (SI), एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक शामिल हैं।

एसपी वैभव बैंकर का बयान:

“पुलिस विभाग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के साथ अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ व्यवहार करना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। इस मामले में लापरवाही गंभीर थी, इसलिए तुरंत निलंबन की कार्रवाई की गई।”

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। आमतौर पर ट्रैफिक और मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़ी कार्रवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में यदि स्वयं पुलिसकर्मी लापरवाही बरतें तो इसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ता है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के थानों में हलचल मच गई है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि अब काम में कोताही कतई नहीं चलेगी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home