CG News :सामूहिक विवाह योजना में बड़ी हेरफेर, जांच के निर्देश

CG News :सामूहिक विवाह योजना में बड़ी हेरफेर, जांच के निर्देश

CG News :सामूहिक विवाह योजना में बड़ी हेरफेर, जांच के निर्देश

CG News :छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें महिला एवं बाल विकास की तरफ से किया गया डौंडी परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,इसमें महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के द्वारा सामूहिक विवाह योजना में बड़ी गड़बड़ी की गई, इसमें अधिकारियों ने फरवरी को 30 दिन का बताकर बिल और भुगतान जारी किया,मामला सामने आने पर उच्च अधिकारीयों द्वारा जांच के निर्देश दिए गए |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल,मामला बालोद जिले का है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आयोजित किया गया था, लेकिन इसमें नियमों के विरुद्ध बालोद जिले के बजाय जांजगीर – चांपा जैसे अन्य जिलों की फर्मों से सामान मंगाया गया था,साथ हीं सामूहिक विवाह विवाह योजना में शामिल जोड़ों की संख्या वास्तविक संख्या से अधिक दर्ज की गई थी |

बिल में गड़बड़ी

इतना हीं नहीं इनमें सामानों के जो बिल दिए गए, उनमें 30 फरवरी की तारीख दर्ज की गई थी और कुछ बिलों में तो तारीख दर्ज भी नहीं की गई थी,यह पूरा मामला तब सामने आया जब दांडी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सूचना अधिकार के तहत विभाग से जानकारी मांगी, जिसमें प्राप्त दस्तावेजों से यह भी सामने आया कि , जो सामग्री विवाह जोड़ों के लिए खरीदी गई थीं, वे सामग्रियाँ सीमेंट की दुकानों से खरीदी गई थीं और इस बिल की राशि शासकीय खाते से निजी खाते में ट्रांसफर कर बिल का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट एप फोन पे के द्वारा किया गया था |

मामला सामने आने पर जिला महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे ने कहा है कि,जो भी मामला सामने आया है,वो बेहद हीं गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा कर रहा है,इससे सम्बंधित अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी और इसमें जिस किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home