CG News: नक्सलवाद से साइबर खतरे तक रायपुर में रणनीति तय

CG News: नक्सलवाद से साइबर खतरे तक रायपुर में रणनीति तय

CG News: नक्सलवाद से साइबर खतरे तक रायपुर में रणनीति तय

CG News: रायपुर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह की अध्यक्षता में चल रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और बस्तर विकास पर चर्चा हो रही है। सभी राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

60वां डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस चल रहा है। इसमें देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख मौजूद हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद पर चर्चा की जा रही है।

सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी एम-1, अमित शाह एम-11 और अन्य शीर्ष अधिकारियों के लिए सर्किट हाउस व अन्य संस्थानों में कमरे बुक किए गए हैं। ADG और IG सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 33 राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी और 75 पुलिस अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हैं।

मुख्य विषय और इतिहास

बैठक में हर राज्य के डीजीपी अपने प्रेजेंटेशन देंगे। बस्तर 2.0, भगोड़ों की वापसी, फॉरेंसिक और विजन 2047 जैसे विषयों पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है और देशभर के विभिन्न शहरों में संपन्न हो चुका है।

यह भी पढ़े: CG News: रायगढ़ में बिजली बकायादारो पर बड़ी वसूली, अब घर-घर पहुंचेगी टीम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home