CG News : होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

CG News : होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

CG News : होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

CG News : होली त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने इस बार देशभर में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से 15 स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक होली के समय तिरुपति और रक्सौल के बीच ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस रूट पर 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

तिरुपति–रक्सौल होली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 07051 तिरुपति से 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल से 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को चलेगी।

इन ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन तिरुपति से चलकर रास्ते में गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और झारसुगुड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

पटनाचर्लपल्ली के बीच भी 7 स्पेशल ट्रेनें

होली के अवसर पर पटना और चर्लपल्ली के बीच भी 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • ट्रेन नंबर 03253 पटना से 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।
  • वापसी में अलग-अलग तारीखों पर ट्रेन नंबर 03254 और 03255 संचालित की जाएंगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पटना–चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी और केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। इस ट्रेन में भी 22 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत

रेलवे का कहना है कि होली के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और लोग बिना परेशानी अपने घर पहुंचकर त्योहार मना सकेंगे।

यह भी पढ़े ..नशे के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं की पहल: रायगढ़ में SP दफ्तर पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *