CG News: दंतेवाड़ा में गोह के शिकार का वीडियो वायरल, शराब के साथ चखना बनाने का आरोप

CG News: दंतेवाड़ा में गोह के शिकार का वीडियो वायरल, शराब के साथ चखना बनाने का आरोप

CG News: दंतेवाड़ा में गोह के शिकार का वीडियो वायरल, शराब के साथ चखना बनाने का आरोप

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मॉनिटर लिजार्ड यानी गोह के शिकार का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन युवकों ने जंगल से गोह को पकड़ा और उसके साथ क्रूरता की. पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिसके वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और तीनों युवकों को पकड़ लिया गया.

वन विभाग ने वीडियो वायरल होने के बाद 3 युवकों को पकड़ा गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला मामला

मामला श्यामगिरी इलाके का बताया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर हुंगा ओयाम नाम की आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया था. वीडियो में दो युवक गोह को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक इसे शराब के साथ चखना बनाने की बात करता दिखाई देता है. इसके बाद गोह के साथ मारपीट और चाकू से उसके पैर काटने के दृश्य भी वीडियो में नजर आए.

वन विभाग ने तीनों को पकड़ा

वीडियो की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई. PCCF के निर्देश पर बचेली रेंजर प्रीतेश पांडेय और उनकी टीम ने श्यामगिरी क्षेत्र में कार्रवाई की. टीम ने हुंगा ओयाम, कोसा ओयामी और नंदाराम ओयामी को पकड़ लिया. तीनों खूंटेपाल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

वन्यजीव कानून के तहत कार्रवाई

वन विभाग के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, जिस मॉनिटर लिजार्ड का शिकार किया गया, उसकी उम्र करीब 3 से 4 महीने थी. गोह के शिकार पर भी कानून के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

बस्तर में वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल

बंगाल मॉनिटर भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है और बस्तर का वन क्षेत्र भी इसके लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास माना जाता है. दंतेवाड़ा में पिछले कुछ महीनों के दौरान वन्यजीवों के शिकार से जुड़े कई मामले सामने आने की बात कही जा रही है. ऐसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद वन्यजीव संरक्षण और जंगलों में निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: CG में H1N1 का बढ़ा खतरा, दुर्ग-भिलाई में दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home