CG News : मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन आज,कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, प्रशासन ने की कड़ी बैरिकेडिंग

CG News : मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन आज,कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, प्रशासन ने की कड़ी बैरिकेडिंग

CG News : मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन आज,कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी, प्रशासन ने की कड़ी बैरिकेडिंग

CG News : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने और इसे एक्ट बनाने के विरोध में कांग्रेस आज “मनरेगा बचाव संग्राम” के तहत बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंचेंगे। पार्टी ने इस आंदोलन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया है और 2000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया है।

प्रशासन ने बनाई रोकने की रणनीति

जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रोकने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नेहरू चौक स्थित स्टेट बैंक ब्रांच के पास सड़क को घेरकर भारी बैरिकेडिंग की गई है। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी

आंदोलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री लगातार बैठकें कर रहे थे। ब्लॉक अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या में शामिल होने के निर्देश दिए गए।

जिले में कुल 15 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां हैं — जिनमें 4 शहर अध्यक्ष के अंतर्गत और 11 ग्रामीण अध्यक्ष के अंतर्गत आती हैं। हर ब्लॉक अध्यक्ष को कम से कम 200 लोगों को घेराव में लाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी आधार पर संगठन ने 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है।

पहले भी हुआ था टकराव, इस बार भी अलर्ट

इससे पहले हुए एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस को पानी की बौछारें कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से अधिक सतर्क है और मजबूत सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

सड़क पर किए गए गड्ढे, लगाए जाएंगे खंभे

बुधवार दोपहर सड़क पर ड्रिल मशीन से 80 से ज्यादा गहरे गड्ढे किए गए ताकि उनमें खंभे लगाकर मजबूत बैरिकेड तैयार किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकना है।

कई बार बदली आंदोलन की तारीख

कांग्रेस का यह घेराव कार्यक्रम पहले 17 फरवरी को प्रस्तावित था, जिसे बाद में 18 फरवरी किया गया। अंततः अब 19 फरवरी को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े ..CG News : होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home