CG News: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नौतपा से पहले ही हाल बेहाल

CG News: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नौतपा से पहले ही हाल बेहाल

CG News: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नौतपा से पहले ही हाल बेहाल

CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि धमतरी 45.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। रायपुर में पिछले पांच दिनों में तापमान करीब 5 डिग्री तक बढ़ गया है।

कई जिलों में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

राजधानी रायपुर के अलावा बेमेतरा में 45.4 डिग्री, बालोद और कवर्धा में 44.7 डिग्री, जबकि बिलासपुर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर और पेंड्रा में 42 डिग्री, दुर्ग और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई है।

25 मई से शुरू होगा नौतपा

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से नौतपा शुरू होगा, जो 2 जून तक चलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस दौरान तापमान 48 डिग्री या उससे ऊपर तक पहुंच सकता है। हीट वेव और तेज गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

अस्पताल अलर्ट मोड पर

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने पेयजल व्यवस्था पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल संकट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को गर्मी में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी रखे, मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य से पहले 26 मई को केरल पहुंचेगा। इसके बाद 13 जून तक बस्तर के जगदलपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। फिर अगले 2-3 दिनों में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, सरपंच पति पर 30 हजार मांगने की शिकायत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home