CG News :कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
CG News :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ़्तार थार चालक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, इस हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं , बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई |
जानकरी के मुताबिक
दरअसल, मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है,जहां बुधवार सुबह बुजुर्ग घर के किसी काम से बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ़्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, वे सड़क पर दूर जाकर गिरे, हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को हादसे की सूचना दी |
इलाज के दौरान मौत
घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों द्वारा बुजुर्ग को रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलते हीं पुलिस भी मौके पर पंहुची और आसपास के लोगों से पूछताछ की |
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा थार ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर उससे पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं होगी |