CG News: कोंडागांव में फूटू मशरूम बना जहर, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

CG News: कोंडागांव में फूटू मशरूम बना जहर, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

CG News: कोंडागांव में फूटू मशरूम बना जहर, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पलारी गांव में बारिश के मौसम में मिलने वाला देशी मशरूम, जिसे स्थानीय भाषा में फूटू कहा जाता है, एक परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया. फूटू की सब्जी खाने के कुछ ही घंटों बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

उल्टी, दस्त और पेट दर्द से हालत बिगड़ी

पीड़ितों में 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

पड़ोसियों ने भी खाई सब्जी, वे भी बीमार

जानकारी के अनुसार, इस परिवार ने वही फूटू की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी दी थी. इसे खाने के बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. समय पर इलाज मिलने के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

सावधानी की जरूरत

डॉक्टरों ने अपील की है कि बारिश के मौसम में जंगल से मिलने वाले मशरूम या अन्य वन उत्पादों का सेवन सावधानी से करना चाहिए. गलत पहचान या अधपके भोजन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है, फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के तुरतुरिया मंदिर में 250 श्रद्धालु बाढ़ में फंसे, पुलिस ने किया साहसी रेस्क्यू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home