CG News: छत्तीसगढ़ के तुरतुरिया मंदिर में 250 श्रद्धालु बाढ़ में फंसे, पुलिस ने किया साहसी रेस्क्यू

CG News: छत्तीसगढ़ के तुरतुरिया मंदिर में 250 श्रद्धालु बाढ़ में फंसे, पुलिस ने किया साहसी रेस्क्यू

CG News: छत्तीसगढ़ के तुरतुरिया मंदिर में 250 श्रद्धालु बाढ़ में फंसे, पुलिस ने किया साहसी रेस्क्यू

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध तुरतुरिया मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां दर्शन करने पहुंचे करीब 250 श्रद्धालु अचानक आई बाढ़ में फंस गए. श्रद्धालु सुबह बालमदेही नदी पार कर मंदिर पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया.

मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

जलस्तर बढ़ने के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में फंस गए. अचानक बने इस हालात से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते रहे, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण निकलना मुश्किल हो गया.

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही कसडोल थाना प्रभारी प्रवीण मिंज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाढ़ के बीच श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी 250 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

नदी पार कराने में दिखा साहस

पुलिस ने कई श्रद्धालुओं को कंधे पर उठाकर और सुरक्षित तरीके से नदी पार कराई. थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह नदी का जलस्तर सामान्य था, लेकिन लगातार बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया, जिससे यह स्थिति बनी.

देरी को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा की सूचना नगर सेना को दोपहर करीब 2:30 बजे दे दी गई थी, लेकिन उनकी टीम शाम 5 बजे तक मौके पर नहीं पहुंची. इस बीच पुलिस ने अकेले ही सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला.

लोगों ने जताई नाराजगी, दी चेतावनी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर सेना की देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. प्रशासन से मांग की गई है कि आपदा प्रबंधन प्रणाली को और तेज और प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके, फिलहाल सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ‘No Bag Day’ की मांग, CM साय को लिखा गया पत्र

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.