CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ‘No Bag Day’ की मांग, CM साय को लिखा गया पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 'No Bag Day' की मांग, CM साय को लिखा गया पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ‘No Bag Day’ की मांग, CM साय को लिखा गया पत्र

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग उठी है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नई व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस पहल से बच्चों के मानसिक, रचनात्मक और व्यावहारिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

पढ़ाई के साथ सीखेंगे जीवन कौशल

पत्र में कहा गया है कि सप्ताह में एक दिन बिना स्कूल बैग के आने से विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रहने के बजाय जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय सीखने का अवसर मिलेगा. इस दौरान प्राथमिक उपचार, वित्तीय साक्षरता, स्थानीय कला, योग, खेल गतिविधियां और अन्य व्यवहारिक कौशल पर आधारित गतिविधियां कराई जा सकती हैं.

दूसरे राज्यों का दिया उदाहरण

इदरीस गांधी ने अपने पत्र में उन राज्यों का भी उल्लेख किया है, जहां ‘नो बैग डे’ की व्यवस्था पहले से लागू है. उनका दावा है कि वहां इस पहल से बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. साथ ही विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी सकारात्मक बदलाव आया है.

सर्वांगीण विकास पर जोर

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान और जीवन कौशल भी सिखाए जाने चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.

सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की अपील की है. उनका कहना है कि यदि छत्तीसगढ़ में ‘नो बैग डे’ लागू किया जाता है, तो राज्य के स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी, फिलहाल, इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है.

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home