CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं

CG News: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त का इंतजार है. हर महीने की तरह इस बार भी लाभार्थी जानना चाहती हैं कि किस्त कब आएगी और बैंक खाते में राशि पहुंची या नहीं. आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

कब आ सकती है 29वीं किस्त

सरकारी ट्रेंड के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्त आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती है. पिछली, यानी 28वीं किस्त 6 जून को जारी की गई थी. इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि जुलाई महीने की 29वीं किस्त 5 से 10 जुलाई के बीच लाभार्थियों के खातों में भेजी जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा का इंतजार है.

ऐसे करें भुगतान की स्थिति चेक

किस्त जारी होने के बाद राशि बैंक खाते में पहुंचने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS मिलता है. अगर संदेश नहीं मिला है, तो लाभार्थी महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर भुगतान की स्थिति देख सकते हैं. योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

पैसे नहीं आए तो क्या करें

यदि किस्त जारी होने के बाद भी खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो लाभार्थी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “शिकायत” विकल्प चुनें, अपनी जानकारी भरें, समस्या का विवरण दर्ज करें और आवेदन सबमिट करें. जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है.

68 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलता है लाभ

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 68 लाख 54 हजार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. पिछली किस्त के दौरान सरकार ने 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी.

आधिकारिक घोषणा पर रखें नजर

फिलहाल 29वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल सरकार की आधिकारिक सूचना और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें.

यह भी पढ़ें : CG News: गरियाबंद में बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का रेस्क्यू, पूरी रात पेड़ पर बिताई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home