CG News: दिल्ली में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, कारोबारी पर ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ ऐंठने का केस दर्ज

CG News: दिल्ली में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, कारोबारी पर ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ ऐंठने का केस दर्ज

CG News: दिल्ली में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, कारोबारी पर ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ ऐंठने का केस दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

माइनिंग निवेश के बहाने बढ़ाई नजदीकियां

पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले आरोपी संजय सिंह ने माइनिंग कारोबार में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर उससे संपर्क बढ़ाया। व्यापारिक साझेदारी के नाम पर दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और इसी दौरान आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाया।

दिल्ली में दुष्कर्म करने का आरोप

भाजपा नेत्री का आरोप है कि दिल्ली आने-जाने के दौरान कारोबारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने घटना के बाद उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

कई किश्तों में ऐंठे ढाई करोड़ रुपए

महिला ने आरोप लगाया कि ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी ने उससे करीब ढाई करोड़ रुपए वसूले। यह रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर की गई। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, नौतपा से पहले ही हाल बेहाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home