CG news: मालखरौदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत

 CG news: मालखरौदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत

 CG news: मालखरौदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार रात मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास बाइक और हार्वेस्टर की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सतगढ़ गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक ग्राम सतगढ़ निवासी थे। सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

हार्वेस्टर ड्राइवर और मालिक को बचाने के आरोप

हादसे के बाद सुबह मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हार्वेस्टर के ड्राइवर और मालिक को बचाने का आरोप लगाते हुए मालखरौदा के मिशन चौक पर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय लोगों में गुस्सा इस कदर है कि उन्होंने सड़क पर उतरकर न्याय और मुआवजे की मांग की।

मुआवजे की मांग और सड़क मार्ग अवरुद्ध

ग्रामीणों की मांग है कि हार्वेस्टर के मालिक को मुआवजा देना चाहिए। चक्काजाम के चलते सक्ती, डभरा, चंद्रपुर और जैजैपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

प्रशासन मौके पर, समझाइश जारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने परिजनों को न्याय का आश्वासन देते हुए जांच में निष्पक्षता बरतने की बात कही है।

Related Post

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home