CG News: महासमुंद में LPG गैस घोटाला उजागर, 6 कैप्सूल से गैस बेचने का आरोप, FIR दर्ज

CG News: महासमुंद में LPG गैस घोटाला उजागर, 6 कैप्सूल से गैस बेचने का आरोप, FIR दर्ज

CG News: महासमुंद में LPG गैस घोटाला उजागर, 6 कैप्सूल से गैस बेचने का आरोप, FIR दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़े LPG गैस घोटाले का खुलासा हुआ है। ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के मालिक और डायरेक्टर पर करीब 1.5 करोड़ रुपए की गैस चोरी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्त गैस कैप्सूल से छेड़छाड़ का आरोप

दिसंबर 2025 में पुलिस ने 6 गैस कैप्सूल ट्रक जब्त किए थे, जिनमें करीब 90 मीट्रिक टन LPG भरा था। सुरक्षा कारणों से इन ट्रकों को कंपनी के प्लांट में रखने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान गैस को अवैध रूप से निकालकर बेचा गया।

गैस को सिलेंडरों में भरकर बेचने की साजिश

जांच में सामने आया है कि कंपनी प्रबंधन ने गैस को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर अलग-अलग जगहों पर बेच दिया। बाद में प्रशासन को गुमराह करने के लिए गैस लीक होने की झूठी कहानी बताई गई।

जांच में खुली बड़ी गड़बड़ी

दस्तावेजों की जांच में पता चला कि कंपनी ने जितनी गैस खरीदी, उससे कई गुना ज्यादा बिक्री दिखाई। रिकॉर्ड के अनुसार 47 टन गैस खरीदने के बावजूद 100 टन से अधिक बिक्री दिखाई गई, जिससे बड़े स्तर पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

लीकेज की थ्योरी पर सवाल

विशेषज्ञों की जांच में यह साफ हुआ कि इतनी बड़ी मात्रा में गैस का लीकेज संभव नहीं है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि गैस को योजनाबद्ध तरीके से निकाला गया और बेचा गया, पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जबकि कंपनी के मालिक और डायरेक्टर फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सबूत मिटाने की कोशिश भी आई सामने

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने रिकॉर्ड और दस्तावेजों को मिटाने की कोशिश की। बिना बिल वाले रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब पाए गए हैं, यह मामला न केवल आर्थिक अपराध का बड़ा उदाहरण है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े करता है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, पूरे प्रदेश में शोक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home