CG News: छत्तीसगढ़ में पावर कंपनी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, SBI से समझौता, मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर

CG News: छत्तीसगढ़ में पावर कंपनी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, SBI से समझौता, मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर

CG News: छत्तीसगढ़ में पावर कंपनी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, SBI से समझौता, मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर

CG News: छत्तीसगढ़ में पावर सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुविधाएं देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता किया है।

समझौते पर हुए हस्ताक्षर

इस समझौते पर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में पावर कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) नवीन कुमार ठाकुर और एसबीआई के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। इस पहल का लाभ कंपनी के करीब 8 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।

बीमा कवर में बड़ा फायदा

समझौते के तहत कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा दिया जाएगा। वहीं हवाई दुर्घटना की स्थिति में 1.60 करोड़ रुपए तक का कवर मिलेगा। इसके अलावा स्थायी दिव्यांगता पर एक करोड़ रुपए और आंशिक दिव्यांगता पर 80 लाख रुपए तक की बीमा सुरक्षा भी शामिल है।

डेबिट कार्ड से अतिरिक्त सुरक्षा

एसबीआई के रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से कर्मचारियों को 10 लाख रुपए तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा और श्रेणी के अनुसार 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट कवर भी मिलेगा।

बैंकिंग सुविधाओं में राहत

इस समझौते के तहत कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं में भी कई राहत दी गई हैं। अब उन्हें न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही मुफ्त इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई एटीएम पर असीमित ट्रांजेक्शन, आरटीजीएस और एनईएफटी शुल्क में छूट और लॉकर किराए में रियायत जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़ें : CG News: महासमुंद में LPG गैस घोटाला उजागर, 6 कैप्सूल से गैस बेचने का आरोप, FIR दर्ज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.