CG News: बिलासपुर में ASI ने फरियादी को जड़े 20 थप्पड़, SSP ने किया सस्पेंड

CG News: बिलासपुर में ASI ने फरियादी को जड़े 20 थप्पड़, SSP ने किया सस्पेंड

CG News: बिलासपुर में ASI ने फरियादी को जड़े 20 थप्पड़, SSP ने किया सस्पेंड

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे एक युवक के साथ ASI ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसे 15-20 थप्पड़ मारे गए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया।

क्या है पूरा मामला?

रतनपुर थाना क्षेत्र के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही, जिस पर ASI नाराज हो गया।

थाने में ही मारपीट और धमकी

पीड़ित के अनुसार, ASI ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने धमकी भी दी—“बहुत बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” घटना के समय थाने में अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

पैसे मांगने के भी आरोप

मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के बदले ASI ने पैसे की मांग की थी। इन आरोपों के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

SSP का सख्त एक्शन

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया। साथ ही, पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में आरोपी ASI के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, मारपीट के बाद पीड़ित को सुनने में दिक्कत और सिरदर्द की शिकायत है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता प्लांट हादसा, 20 मजदूरों की मौत, जांच में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.