CG News: मुंगेली में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, संदीप पाठक के बीजेपी जॉइन करने पर बवाल

CG News: मुंगेली में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, संदीप पाठक के बीजेपी जॉइन करने पर बवाल

CG News: मुंगेली में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, संदीप पाठक के बीजेपी जॉइन करने पर बवाल

CG News: मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक के खिलाफ था, जिन्होंने हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

घर पहुंचकर किया विरोध

AAP कार्यकर्ता बटहा गांव स्थित संदीप पाठक के घर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया। पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर भी विरोध की तस्वीरें साझा कीं।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

AAP ने सोशल मीडिया पोस्ट में तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, “जिसे ‘थिंक टैंक’ समझा, वो ‘सेप्टिक टैंक’ निकला।” इस बयान के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया।

कौन हैं संदीप पाठक?

संदीप पाठक का छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है।
• जन्म: 4 अक्टूबर 1979, बटहा गांव (मुंगेली)
• शिक्षा: यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से पीएचडी
• पूर्व पद: आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर
वे AAP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान

AAP में संदीप पाठक को पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के पीछे उनकी रणनीति को अहम भूमिका माना गया, उन्होंने उम्मीदवार चयन, कैंपेन प्लानिंग और बूथ लेवल नेटवर्क मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

छत्तीसगढ़ में भी अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ में AAP के संगठन को खड़ा करने में संदीप पाठक की अहम भूमिका रही है। उन्हें प्रदेश प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना राज्य में AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बीजेपी में शामिल होने से बदली सियासत

संदीप पाठक का भाजपा में जाना राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाला कदम माना जा रहा है। इससे AAP के संगठनात्मक ढांचे और रणनीति पर असर पड़ सकता है, मुंगेली में हुआ यह विरोध प्रदर्शन साफ संकेत देता है कि संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आने वाले समय में इसका असर छत्तीसगढ़ की राजनीति और AAP के भविष्य पर दिख सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय की अध्यक्षता में अहम बैठक, सदन में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आने के संकेत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home