CG News: जल्द आएगी महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त, ऐसे करें चेक
CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं को अब 27वीं किस्त का इंतजार है। हर महीने मिलने वाली इस आर्थिक सहायता को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है।
27वीं किस्त कब आएगी?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं, पिछली 26वीं किस्त 8 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी, जिसमें 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ₹641.62 करोड़ ट्रांसफर किए गए थे, इसी आधार पर अनुमान है कि 27वीं किस्त मई 2026 के पहले सप्ताह (1 से 10 मई के बीच) जारी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब तक कितना पैसा मिला?
• कुल लाभार्थी: 68.48 लाख महिलाएं
• प्रति महिला सहायता: ₹1000
• 26वीं किस्त में ट्रांसफर राशि: ₹641.62 करोड़
ऐसे चेक करें पैसे
अगर आपके मोबाइल पर SMS नहीं आया है, तो आप इस तरह अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं:
1. महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
2. ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
4. स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा
इसके अलावा आप मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी किस्त की जानकारी देख सकती हैं।
SMS से भी मिलेगी जानकारी
जब भी किस्त जारी होती है, तो लाभार्थी महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना भेजी जाती है, महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। तब तक महिलाएं पोर्टल या ऐप के जरिए अपनी भुगतान स्थिति चेक करती रहें।