CG News: CM साय की अध्यक्षता में अहम बैठक, सदन में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आने के संकेत

CG News: CM साय की अध्यक्षता में अहम बैठक, सदन में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आने के संकेत

CG News: CM साय की अध्यक्षता में अहम बैठक, सदन में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आने के संकेत

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे महानदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें विधानसभा का विशेष सत्र भी शामिल है।

30 अप्रैल को विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छठवीं विधानसभा का नवम सत्र इस दिन आयोजित होगा, जिसमें केवल एक बैठक के दौरान शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित टकराव माना जा रहा है।
• सत्ताधारी भाजपा विपक्ष की भूमिका को लेकर निंदा प्रस्ताव ला सकती है
• वहीं कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है

कैबिनेट बैठक में बन सकती रणनीति

माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य के अन्य प्रशासनिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं, छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले दो दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। कैबिनेट बैठक और विधानसभा सत्र के जरिए कई बड़े फैसले और सियासी टकराव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में लू का कहर, 44.5°C के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home