CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 3 की मौत

CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 3 की मौत

CG News: RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 3 की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, प्लांट में मेंटनेंस के दौरान एक लिफ्ट करीब 40 मीटर ऊंचाई से गिर गई, इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 7 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को इलाज के लिए निजी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मेंटनेंस के दौरान हादसा

प्लांट में बॉयलर मेंटनेंस का काम चल रहा था, मेंटनेंस के काम के लिए 10 मजदूर लिफ्ट से पांचवी मंजिल पर जा रहे थे , जिसकी ऊंचाई करीब 75 मीटर है, लेकिन 40 मीटर पंहुचते हीं लिफ्ट का बैलेंस बिगड़ गया और वह अचानक गिर गई, इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर हीं मौत हो गई थी और एक अन्य मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गई, बाकी अन्य 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है.

लापरवाही से हुआ हादसा

हादसे के बाद स्थानीय मजदूरों ने आरोप लगाया कि, प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है, क्योंकि लिफ्ट की काफी समय से जाँच नहीं की गई थी.

हादसे के बाद मजदूरों के परिजन और अन्य मजदूरों ने प्लांट के बाहर जमकर हंगामा किया और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप का लगाया, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और मामले की जांच शुरू की साथ हीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने और घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं.

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.