CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में कथित नशीली दवा खाने से 8 छात्र बीमार, एक की हालत गंभीर

CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में कथित नशीली दवा खाने से 8 छात्र बीमार, एक की हालत गंभीर

CG News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में कथित नशीली दवा खाने से 8 छात्र बीमार, एक की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सरकारी स्कूल से चिंताजनक मामला सामने आया है. पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के बाद 8 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. सभी छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार का इलाज जारी है, जबकि चार छात्रों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है.

चॉकलेट बताकर दवा देने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा के एक छात्र पर अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा देने का आरोप है. इसके कुछ समय बाद बच्चों को चक्कर आना, बेहोशी और शरीर में अकड़न जैसी शिकायतें होने लगीं. घटना के बाद स्कूल परिसर और परिजनों में हड़कंप मच गया.

स्कूल प्रबंधन ने दी प्रशासन को सूचना

विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया. उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन को पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी. मामले की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रों तक प्रतिबंधित दवा कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद विपक्ष ने भी चिंता जताई है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्कूलों में नशे से जुड़ी घटनाओं को गंभीर बताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूलों तक नशीले पदार्थों की पहुंच रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, 27 हजार अपात्र हितग्राहियों से राशि की होगी वसूली, नए आवेदन भी जल्द शुरू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *