CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं

CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं

CG News: बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला छत्तीसगढ़ दौरा, 20 जून को रायपुर आ सकते हैं

CG News: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 20 जून को छत्तीसगढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। यह उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला आधिकारिक दौरा माना जाएगा, बताया जा रहा है कि वे 21 जून को रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

सीएम साय के दिल्ली दौरे के बाद तय हुआ दौरा

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। इसके बाद उनके दौरे की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ से गहरा राजनीतिक जुड़ाव

नितिन नवीन बिहार से ताल्लुक रखते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं, उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत भूमिका में रखा, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

संगठन और राजनीति में लंबा अनुभव

नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बिहार से की। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं, इसके अलावा वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बिहार इकाई के अध्यक्ष और बाद में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने बिहार सरकार में शहरी विकास, आवास और कानून मंत्री जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

नया प्रदेश प्रभारी तय होना बाकी

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली माना जा रहा है। अभी तक किसी नए नाम की घोषणा नहीं हुई है, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी किसी अनुभवी और राज्य की राजनीति को समझने वाले नेता को यह जिम्मेदारी दे सकती है, आगामी दौरे और संगठनात्मक बदलावों के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर नए समीकरण बनने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: स्कूलों में अब राष्ट्रगीत और राज्यगीत होंगे अनिवार्य, तीन समय का नया शेड्यूल जारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.